बालाघाट: ग्राम हीरापुर में कृषि रथ कार्यक्रम का सफल आयोजन, किसानों को आधुनिक खेती और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से आज ग्राम हीरापुर में कृषि रथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक कृषि व