आगरा: रामनगर की पुलिया के पास संदिग्ध हालात में मिला GST भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले ट्रांसपोर्टर का शव
जीएसटी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले ट्रांसपोर्टर अली असगर का शव संदिग्ध हालात में उनके गोदाम के बाहर मिला। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद से उन पर लगातार दबाव और धमकियां मिल रही थीं। परिजनों ने असिस्टेंट कमिश्नर समेत कुछ अधिकारियों पर साजिश के तहत हत्या कर हादसा दिखाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।