बिरसा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलांजखंड में 55वीं क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Birsa, Balaghat | Apr 28, 2026 केंद्रीय विद्यालय संगठन, जबलपुर संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलांजखंड में अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग की 55वीं क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे शानदार आगाज़ हुआ। खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन ने शुरुआत से ही पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना तथा विशिष्ट अतिथि