सांचोर: सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने विधानसभा में जल जीवन मिशन में हो रहे घोटाले की जांच करवाने का उठाया मुद्दा
Sanchore, Jalor | Jan 29, 2024 सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने आज विधानसभा में जल जीवन मिशन में हो रहे घोटाले की जांच करवाने का मुद्दा उठाया और कहा जो जमीन के अंदर पाइप डाले जा रहे हैं वो सस्ते वाले हैं उनकी खुदाई करके जांच की जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वही गौ माता एवं पथमेड़ा गौशाला के अनुदान एवं किसानो को सिंचाई के समय पर्याप्त बिजली देने का भी मुद्दा उठाया।