बिहारीगंज: कपड़ा धुनाई मशीन में फंसकर युवक का हाथ कटा, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर
बिहारीगंज थाना क्षेत्र में कपड़ा धुनाई मशीन की चपेट में आने से पुरैनी के चंदा वार्ड नंबर 17 निवासी 25 वर्षीय मो. आदिल का एक हाथ कट गया। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बीडी रणपाल गांव की है, जहां वह काम कर रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। इस हादसे से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।