सिमडेगा: सरईपानी के पास बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत, किया गया रांची रिम्स रेफर
जहानाबाद निवासी रघु राय नामक व्यक्ति, मंगलवार की देर रात बाइक पर कोलेबिरा से शहर आने के दौरान सरई पानी के पास बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में 7 अगस्त की अहले सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसे 4:00 बजे रांची रेफर कर दिया गया।