चंदला: चंदला-सरवई मार्ग पर सिंहपुर में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम #jansamasya
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे, चंदला-सरवई मार्ग पर स्थित सिंहपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली की गंभीर समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से बिजली न होने से वह परेशान हैं, जिसके कारण उन्हें रोज़मर्रा के जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति की इस अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों न