देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन की समीक्षा बैठक की
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में हवाई सेवाओं के संचालन की स्थिति तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से संबंधित एयरपोर्ट और हवाई पट्टी निर्माण व इसके विस्तार की प्रगति की जानकारी ली।