देहरादून: बिंदाल और रिस्पना नदी किनारे बसी मलिन बस्तियों पर होगी कार्रवाई, सरकार मुआवजे पर करेगी विचार
देहरादून की बिंदाल और रिस्पना नदी किनारे बसी मलिन बस्तियों को लेकर आने वाले वक्त में होने वाली कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायक खजान दास ने बयान देते हुए कहा कि रिस्पाना नदी और बिंदल नदी पर एलिवेटेड रोड बननी हैं क्योंकि शहर पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।