देहरादून: अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित
देहरादून के सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। गढ़वाल मंडल के सात जिलों में दर्ज 58 मामलों में से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 45 मामले देहरादून जिले से सामने आए। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीरता से कार्रवाई करें.