कोईलवर: कायमनगर गांव में आंगनबाड़ी छात्र की ठंड लगने से इलाज के दौरान सदर अस्पताल आरा में हुई मौत, घर में मचा कोहराम।
ठंड लगने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल आरा में । गिद्धा ओपी क्षेत्र के कायमनगर गांव के अनूप बिन के 5 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की मौत हो गई। ठंड से बीमार बालक को माता रिंकू देवी के द्वारा गांव के ही एक निजी क्लीनिक में इलाज करवाया गया।हालत में सुधार नहीं होने के बाद सदर अस्पताल आरा ले जाया गया जहां बालक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।