कोईलवर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेसरहीया में विद्यालय के द्वारा नहीं हुआ झंडोत्तोलन, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को बताया दोषी
कोईलवर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेसरहीया में 75वें गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के द्वारा झंडोत्तोलन नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानाध्यापक पर दोष लगाया। पंचायत के मुखिया सुनील कुमार के द्वारा विद्यालय में झंडोत्तोलन करवाया गया। शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने मामला शांत कराया।