कोईलवर: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिद्धा ओपी परिसर में ओपी प्रभारी ने किया झंडोत्तोलन
75वां गणतंत्र दिवस पूरा देश धूमधाम से मना रहा है। आज शुक्रवार को गिद्धा ओपी परिसर में गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उपस्थित थाना कर्मियों तथा लोगों के द्वारा झंडे को सलामी दी गई। झंडोत्तोलन के इस मौके पर बडहरा के वर्तमान विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह के साथ दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।