फिरोज़ाबाद: नाजायज चाकू के साथ वांछित आरोपी अंशुल को गिरफ्तार किया गया, धाराएं बढ़ी: थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई
थाना दक्षिण पुलिस ने वांछित अभियुक्त अंशुल पुत्र महावीर निवासी बिहारीपुर को बडी बाउन्ड्री लालऊ के पास से अवैध चाकू सहित गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बीएनएस की धारा के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह संग उनकी टीम शामिल रही।