फिरोज़ाबाद: लाठी-डंडों से हमला कर भागे बाप-बेटे, हत्या के प्रयास में दक्षिण पुलिस के हत्थे चढ़े
हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे बाप-बेटे को थाना दक्षिण पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे क़रीबन सुहागनगर तिराहे से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी रामनरेश (50) और उसका बेटा अमन (19) 1 जुलाई को लाठी-डंडों से हमला कर भरत चतुर्वेदी व धर्मेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। जिसको लेकर गंभीर धाराएं बढ़ाई गई थीं।