कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव डूंडूखेड़ा निवासी आरोपी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 24, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को पकड़ लिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित बताया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।