गुरूवार को ASP शामली सुमित शुक्ला ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बुधवार की शाम थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मित्तल पैट्रोल पंप के पास मोटर मैकेनिक की दुकान से गांव धनैना निवासी मनोज का बैग चोरी हो गया था, जिसमें 1.14 लाख की नकदी थी। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई कर गांव गोहरपुर निवासी अनुज कुमार और अरूण कुमार को गिरफ्तार किया है।