रायपुर: इंसानियत हुई शर्मसार, इस इलाके की नाली में मिला नवजात भ्रूण, सुबह-सुबह मोहल्ले में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Raipur, Raipur | May 14, 2026 14 मई गुरुवार सुबह 7 बजे,राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में एक नाली के भीतर नवजात का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले, तब उनकी नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत