मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के धौरहा पहाड़ी गांव में विकलांग पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर पर वार से हालत गंभीर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के धौरहा पहाड़ी गांव में शनिवार की शाम एक विकलांग व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल रामसूरत पुत्र राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद सोनभद्र रेफर किया गया। घायल अपने घर से कुछ दूरी बने पाही पर आराम कर रहा था इसी दौरान आरोपी जितेंद्र कुल्हाड़ी से वार कर फरार हो गया।