पन्ना: रफ्तार का कहर: पाठा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल।
Panna, Panna | Jun 27, 2026 पन्ना के अमानगंज में आज शाम तेज रफ्तार बाइक पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। पाठा गांव के पास हुए इस हादसे में गुंजापुर निवासी दो चचेरे भाई, अमर लाल और बृज कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बाइक से बालागहा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया है।