डिंडौरी: झनकी गांव में करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को सोयाबीन के बीज का किया वितरण
डिंडौरी जिले के झनकी के ग्राम पंचायत कार्यालय में करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने किसानों को सोयाबीन का बीज वितरण किया । दरअसल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर 3:00 करंजिया क्षेत्र के किसानों को जनपद पंचायत अध्यक्ष ने बीज का वितरण किया और कार्यक्रम के दौरान सरपंच सचिव सहित जनप्रतिनिधि किसान मौजूद रहे ।