बेलीपार थाना क्षेत्र के खदियापार गांव में पत्रकार पंचानन पाण्डेय और उनके परिवार के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि उनके पट्टीदार कृष्णचन्द पाण्डेय और संकट मोचन ने उन्हें कुदाल और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने धारा 131, 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।