थराली: थराली प्रखंड के सुनला निवासी नायब सूबेदार उमेद सिंह का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट में किया गया अंतिम संस्कार
29 जनवरी को जम्मू कश्मीर के लेह में शहीद हुए थराली विकासखंड के सुनला गांव निवासी सूबेदार उमेद सिंह का आज उनके पैतृक घाट सुनला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि 29 जनवरी को उमेद सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।