थराली: जिला पंचायत चमोली अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने थराली विधानसभा के नाखोली समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण, सुनी जनसमस्याएं
जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने आज नाखोली समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण किया , और लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वीरेंद्र बुटोला,राहुल बुटोला,ग्राम प्रधान श्याम सिंह बिष्ट समेत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।