थराली: पत्रकार संगठन प्रेस क्लब थराली की वन विश्राम भवन थराली में हुई बैठक,पत्रकारों की समस्याओं पर की गई चर्चाएं
पत्रकार संगठन प्रेस क्लब थराली की एक आवश्यक बैठक आज विकासखंड थराली के वन विश्राम भवन में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। एवं पत्रकारों को तहसील स्तर पर मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पिंडर घाटी की पत्रकार मौजूद रहे।।