थराली: कुलसारी देवलग्वाड़ के जंगलों में आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख, ग्रामीण परेशान
कुलसारी देवलग्वाड़ के जंगलों में विगत दो दिनों से आग लगी हुई है। आग लगने से अभी तक कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग लगने से सबसे ज्यादा परेशानी जंगली जानवरों को हो रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।