मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में परिजनों के सो जाने पर पत्नी नगदी व जेवरात लेकर हुई लापता
परिजनों के सो जाने पर रात को महिला अपनी ससुराल से सोने चांदी के जेवरात व हजारों रुपया लेकर चंपत हो गई। अपनी मां के साथ आए युवक ने महिला के खिलाफ बिवांर थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पीड़ित की शादी 4 साल पहले जनपद बांदा के रिवना गांव में हुई थी।