जबेरा: ग्राम कुसमी मानगढ़ में तेंदूपत्ते से लदे ट्रक में भीषण आग, ट्रक जलकर खाक
Jabera, Damoh | May 29, 2026 जबेरा गुबरा सिहोरा रोड स्थित कुसमी मानगढ़ पुल पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात्रि ट्रक में भीषण आग लग गई।आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू धू कर जलने लगा उसमें लोड तेंदूपत्ता पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी राजगढ़ रंजीत यादव ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे दी स्थानीय लोगों द्वारा काफी आग बुझाने का प्रयास किया गया।