मुरैना नगर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव: मुरैना शहर में गुरुवार को निकलेगा भव्य चल समारोह, आमजन से की गई अपील
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर आयोजकों के द्वारा तैयारियां तेज हो गई है। यह आयोजन गुरुवार 23 तारीख को हड़वासी स्थित परशुराम मंदिर से वाहनों के रूप में शुरू होगी और मेला ग्राउंड पहुंचेगी। इसके बाद पैदल चल समारोह विभिन्न मार्गो से होता हुआ बड़ोखर स्थित परशुराम मंदिर पर संपन्न होगा।