समस्तीपुर: पत्नी के मायके जाने से नाराज़ युवक टावर पर चढ़ा, ससुराल वापस लाने की कर रहा मांग, पत्नी ने किया इनकार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक टावर पर चढ़कर पत्नी को वापस बुलाने की मांग करने लगा। बताया जाता है कि उसकी पत्नी मायके चली गई जो की ससुराल वापस आना नहीं चाहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर उसे टावर से नीचे उतारकर अपने साथ ले गयी।