बांका जिले में भीषण ठंड को देखते हुए डीएम नवदीप शुक्ला ने मंगलवार की शाम 5 बजे को 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षण संस्थान को बंद करने का आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाएं 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगी।