जलेसर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जलेसर पुलिस ने हाथरस चौराहे से किया गिरफ्तार, थाना में की गई आवश्यक वैधानिक कार्यवाही
Jalesar, Etah | May 12, 2026 एटा जलेसर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जलेसर-सादाबाद रोड पर हाथरस चौराहे से पकड़ा गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना स्तर से मंगलवार की दोपहर की गई है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मवीर पुत्र सुल्तान, निवासी अगरपुर, थाना जलेसर, जिला एटा के रूप में हुई है।