अंबाह: अंबाह के महाराणा प्रताप पार्क में शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया
Ambah, Morena | May 9, 2026 अंबाह में महाराणा प्रताप जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्थानीय महाराणा प्रताप स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सहित समाज के कई लोगों ने भाग लिया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।