राठ: खड़ाखर गांव में दरवाजे पर शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने महिला सहित बुजुर्ग को बेरहमी से कपड़े फाड़कर पीटा, वीडियो वायरल
Rath, Hamirpur | Jul 2, 2026 राठ तहसील में मझगवां थाना क्षेत्र के खडाखर गांव में दरवाजे पर शराब पीने से मना करना 65 वर्षीय बुजुर्ग तुलाराम को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आरोपी पक्ष की एक महिला भी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गई और उसने भी बुजुर्ग के साथ मारपीट की।