चुनार: जमालपुर क्षेत्र में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
जमालपुर पूर्व राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रामाशंकर सिंह ने क्षेत्र के मिल्की निस्फ ,डूही कलां, चौकिया, भाईपुर कला सहित इत्यादि गांवो में 'गांव चलो अभियान' कार्यक्रम के तहत पहुंच कर सार्वजानिक स्थानो पर स्वच्छता करने के बाद उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाज के बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।