मेहनगर: मेंहनगर कस्बे में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन रहा तैनात
मेंहनगर कस्बे के लखराव पोखरा स्थित ईदगाह देवईत, खुन्दनपुर, विषहम, बछवल, सिंहपुर सहित आदि जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। सभी ईदगाह पर उप जिलाधिकारी मेंहनगर रामानुज शुक्ला उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष मेहनगर संजय कुमार सिंह द्वारा सभी ईदगाहों पर पुलिस और चौकीदारों की तैनाती की गई थी।