शनिवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 16 जनवरी की रात से सुबह तक जिले के 10 प्रमुख मार्गों पर चेक प्वाइंट बनाकर सघन चेकिंग की गई। प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कुल 1021 वाहनों की जांच की, जिसमें खनिज विभाग द्वारा एक वाह