सांगानेर: विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं डिप्टी CM दीया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर दिया जोर
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक,सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संग्रहालय परिसर का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जानकारी ली।