जोकीहाट: जोकिहाट: रोजी-रोटी कमाने गए प्रवासी मजदूर की सांप के डंसने से हुई मौत, गांव में मातम
अररिया के जोकीहाट प्रखंड के टेकनी गांव निवासी प्रवासी मजदूर संजय विश्वास की मध्य प्रदेश में धान की रोपाई के दौरान सांप के डंसने से मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।