बरेली: बरेली में युवक का सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस ने खेत से उठाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कलारी निवासी अवरार ने एसएसपी से शिकायत कर पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अवरार का कहना है कि 16 अप्रैल को वह अपने खेत पर पहुंचा तो पड़ोसी खेत में कथित रूप से संचालित अवैध फैक्ट्री के लोगों द्वारा उसकी फसल और पॉपलर के पेड़ काटकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, बंधक बनाने और