सदर: प्रयागराज में लगभग ₹1.40 करोड़ की स्मैक के साथ 3 तस्कर किए गए गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Apr 10, 2026
प्रयागराज पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। नारकोटिक्स टास्क फोर्स और धूमनगंज थाने की पुलिस ने मिलकर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 704 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। धूमनगंज के सुबेदारगंज स्टेशन के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।