बहरोड़: बहरोड में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला
Behror, Alwar | Jun 17, 2026 बहरोड़ नेशनल हाईवे-48 पर पाथरेड़ी पुलिया के समीप सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रेलर में बुधवार दोपहर 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी रुककर घटना को देखने लगे।घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।