तालबेहट: पवा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवा में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे दो बाइकें आमने-समाने टकरा गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।