तालबेहट: तालबेहट सीओ ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल के पति ने सरकारी आवास के पीछे फांसी लगाकर दी जान, शव पीएम के लिए भेजा
तालबेहट सीओ आफिस में तैनात महिला कांस्टेबल के पति का शव गुरुवार की सुबह 7 बजे सरकारी आवास के पीछे लगे पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। वही सीओ कोतवाल उक्त मामले की जांच पड़ताल में जुटे।