कोल: बरौठा नहर के निकट कैंटर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, 1 की मौत और 1 गंभीर घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 3, 2026 बरौठा नहर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। गांव चौमुआ निवासी 2 भाई यतेंद्र और हेमराज मेहनत मजदूरी करते थे। परिवार के लोगों के बताए अनुसार वह रोजाना की तरह गुरुवार को अलीगढ़ से मजदूरी करने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। गांव लौटते समय बरौठा नहर के निकट कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।