धरमपुरी: बस स्टैंड से बैंक ऑफ इंडिया तक बिना संकेतक और चेतावनी के चल रहा डिवाइडर का निर्माण
धरमपुरी में बस स्टेंड से बैंक ऑफ इंडिया तक मुख्यमंत्रीअधोसंरचना विकास योजना पार्ट-4 के तहत डिवाइडर बनाने का कार्य इन दिनों किया जा रहा है। निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है, बिना चेतावनी ओर संकेतक के निर्माण कार्य किया जा रहा है।जिसके कारण गुजरने वाले वाहन चालक हादसों का शिकार होकर चोटिल हो रहे है ।