जखनिया: होटल व्यवसायी विनीत राय हत्या कांड के फरार 2 अन्य आरोपी आलोक दुबे व सोनू यादव पर भी ₹1 लाख का इनाम: एसपी
होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के फरार कटरा गैंग के 2 अन्य आरोपी आलोक दुबे व सोनू यादव पर भी 1 लाख के इनाम की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी एसपी डॉ इरज राजा ने दी है। दरअसल विनीत राय हत्याकांड में कटरा गैंग के सरगना शंकर पाण्डेय पर पहले से ही 1लाख की घोषणा की गई है। जबकि 1लाख का इनामिया आरोपी कलेश बिन्द पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है।