झांसी: झांसी स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे युवक को आरपीएफ के जवान ने बचाया, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2026 झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी ने एक यात्री को नई जिंदगी दे दी। महज कुछ सेकंड की फुर्ती ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। चलती ट्रेन की चपेट में आने से पहले आरपीएफ जवान ने यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।