राजातालाब: हरदतपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक पर बोतल से किया हमला, हालत गंभीर
हरदतपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक पर बोतल से हमला, हालत गंभीर वाराणसी। हरदतपुर रेलवे स्टेशन के पास बीते रविवार की रात करीब 11 बजे एक युवक पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में 25 वर्षीय किशन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।