सदर: महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की सियासत गरमाई, सरकार ने इसे बताया ऐतिहासिक कदम
Sadar, Allahabad | Apr 18, 2026
महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है। जहाँ एक तरफ सरकार इसे ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं विपक्ष अब इस पर सवाल उठा रहा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो लोग आज महिला हित की बात कर